ORS क्या है?
ORS का पूरा नाम है Oral Rehydration Solution। यह एक प्रकार का घोल होता है जिसमें पानी, ग्लूकोज (चीनी) और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे नमक, पोटेशियम आदि) होते हैं। इसका मुख्य उपयोग डायरिया (दस्त) और डिहाइड्रेशन
ORS कब दिया जाता है?
- बच्चों और बड़ों को दस्त के समय
- उल्टी और बुखार के कारण पानी की कमी होने पर
- गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलने पर
- डिहाइड्रेशन के लक्षण (जैसे सूखे होंठ, सुस्ती, कम पेशाब) दिखने पर
घर पर ORS कैसे बनाएं? (WHO की सिफारिश के अनुसार)
अगर बाजार में ORS नहीं मिल रहा है, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं:
जरूरी सामग्री:
- पानी – 1 लीटर (उबला हुआ और ठंडा किया हुआ)
- चीनी – 6 छोटी चम्मच (teaspoon)
- नमक – 1/2 छोटी चम्मच (teaspoon)
बनाने की विधि:
- 1 लीटर साफ पानी लें।
- इसमें 6 चम्मच चीनी और 1/2 चम्मच नमक डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं जब तक पूरी तरह घुल न जाए।
ध्यान रखें: मात्रा का सही अनुपात होना जरूरी है। ज्यादा नमक या चीनी नुकसानदायक हो सकता है।
ORS कैसे और कितनी बार देना चाहिए?
- हर दस्त के बाद ORS का सेवन कराएं
- बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार दें
- बच्चे को चम्मच या कप से ORS पिलाएं, बोतल से न दें
- यदि बच्चा उल्टी कर दे तो 5-10 मिनट बाद फिर से थोड़ी मात्रा दें
कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
- अगर बच्चा बहुत सुस्त है या दूध पीने से मना कर रहा है
- मल में खून आ रहा हो
- लगातार 24 घंटे से ज्यादा दस्त हो रहे हों
- पेशाब बहुत कम हो गया हो या बिल्कुल न हो
नोट: ORS एक प्राथमिक उपचार है, गंभीर हालत में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
